कसया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने रविवार को थाना खड्डा थाना और हनुमानगंज थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ एक विशेष गोष्ठी आयोजित की। इसमें चौकीदारों को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपने-अपने गांव के संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से नियमित संपर्क बनाये रखने और प्रतिदिन एसआईआर प्रपत्र भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठियां आयोजित की गई और उन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारी समझाई गई।