फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आम के पेड़ काटने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नगर पंचायत छितौनी के लोहिया नगर स्थित एक बगीचे से पिछले महीने अज्ञात लोगों ने आम की महंगी प्रजाति के आठ हरे पेड़ काट दिए। बाग मालिक की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छितौनी वार्ड नंबर 12 निवासी विजय कुमार तुल्यान ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर चार स्थित उनके बगीचे में सात-आठ साल पहले मियावाकी और बारहमासी प्रजाति के आम के पेड़ लगाए गए थे। नौ सितंबर को सुबह 11 बजे के बाद अज्ञात लोगों ने आठ पेड़ काट दिए। बगीचे का रखवाला अनिल यादव सुबह ताला बंद कर चला गया था। दोपहर करीब एक बजे लौटने पर पेड़ कटे मिले। बाग मालिक ने तहरीर में घटना के समय पास के बगीचे में कुछ लोगों के मौजूद होने और घटना का वीडियो होने का भी उल्लेख किया है। प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि 16 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें