फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोवंश का अवशेष फेंकने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

Mon, 02 Feb 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से बैकुठपुर कोठी जाने वाली मार्ग पर बड़हरा गांव के नेटूआ वीर बाबा के स्थान मंदिर प्रांगण में साधु की समाधि पर गोवंश का अवशेष रखकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से बैकुठपुर कोठी जाने वाली मार्ग पर नेटूआ वीर बाबा का स्थान है, जहां मंदिर प्रांगण में एक साधु की समाधि भी बनी है। उस मंदिर के पास दुदही बैकुंठपुर कोठी समेत कई गांवों के लड़के टहलने और सेना की तैयारी में भर्ती के लिए दौड़ लगाने आते हैं। जिस मंदिर पर एक करीब 70 वर्षीय साधु भी रहते हैं।
रविवार को सुबह बैकुठपुर कोठी गांव के चार पांच की संख्या में लड़के टहलने पहुंचे, जहां मंदिर प्रांगण में साधु की समाधि पर गोवंश का पैर, सिर एवं अवशेष देखा और एक पत्र भी था, लेकिन खून से सना होने के कारण पत्र पढ़ने योग्य नहीं रहा। बैकुंठपुर कोठी गांव का युवक चंदन ने डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पर पहुंची पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लाक अध्यक्ष बबलू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई कि मांग किया है। तहरीर में आरोप है कि नेटूआ बीर बाबा का स्थान एक धार्मिक स्थान है। जहां धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने की नियत से बछड़ा काट कर अवशेष रखा गया है, ताकि क्षेत्र में अमन चैन को बिगड़ा जा सके। इस घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें