फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कसया के आदेश पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगरा गांव निवासी शशिकला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पगरा गांव की हरने वाली शशिकला का आरोप है कि 14 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे महिला के पट्टीदार मुशाफिर, अतवारी, राखी, सपना, बृजेश और सीमा जमीन संबंधी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए उसके घर पहुंचे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर में घुसकर मारापीटा गया और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके देवर राजकुमार और अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में महिला और उसके परिजन घायल हुए। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें