फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में छह के पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव पिपरा टोला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर अपशब्द बोलने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजू देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके खेत में विपक्षी जबरन कब्जा कर रास्ता बना रहे थे। इसका विरोध करने और रास्ता हटाने के लिए कहने पर बीते 18 नवंबर की सुबह करीब छह बजे अशोक, पंकज, गोनू, विनोद, बतकेशी देवी और सुमैना देवी लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंच गए। सभी ने अपशब्द बोलते हुए उनकी पिटाई कर दी। मारपीट का शोर सुनकर बचाने के लिए पहुंचे नलिनी कुमारी, राधेश्याम और राजपति देवी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें