फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत 10 पर प्राथमिकी

Sun, 17 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के महंथ टोला निवासी पति, सास-ससुर समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाहिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी संगीता पुत्री शिवजी पासवान की शादी 21 मई 2023 को बरवा राजापाकड़ निवासी धीरेंद्र पासवान से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पति, सास-ससुर, ननद और अन्य रिश्तेदार कम दहेज लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि अतिरिक्त दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे भूखा रखा गया और प्रताड़ना दी गई। विरोध करने पर 19 फरवरी 2026 की रात पति उसे चार पहिया वाहन से गांव के बाहर छोड़कर चला गया। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि पति धीरेंद्र पासवान, ससुर रामप्रित, सास रामसती देवी, ननद काजल, इनरकली और जिलेबी, जेठानी रीमा देवी, जेठ सत्येन्द्र, देवर भीम तथा रिश्तेदार रामप्रवेश पर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें