फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध एंट्री करने वाले 10 ट्रकों से वसूला जुर्माना

Fri, 15 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को बालू लदे दस ट्रक पकड़े गए। कागजात में कमियां मिलने पर एक ट्रक से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पूरे दिन टीम हाईवे व बार्डर क्षेत्रों में सक्रिय रही। इसके पहले इंट्री कराने वाले गिरोह के 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

बिहार से बालू लेकर अवैध तरीके जिले के रास्ते यूपी ट्रक इंट्री कराने का खेल काफी दिनों से चला आ रहा था। इस खेल में जिले के अलावा गोरखपुर और गोपालगंज के लोग शामिल रहे। ट्रकों का नंबर प्लेट व अधिकारियों का लोकेशन लीक कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा था।
मामला प्रकाश में आने के बाद खनन विभाग के जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा होने लगा। खान अधिकारी अभिषेक से इस गिरोह के 13 सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसके बाद लगातार बिहार से इंट्री जिले में बालू लेकर इंट्री करने वाले ट्रकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खान अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बालू लेकर बिहार से आने वाले दस ट्रकों की जांच की गई।कागजों में गड़बड़ी मिलने पर दस ट्रक से करीब पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। आगे भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें