फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अल्ट्रासाउंड सेंटर मिले अवैध

Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
दो अल्ट्रासाउंड सेंटर मिले अवैध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। कमिश्नर के निर्देश पर ज्वाइंट डॉयरेक्टर चिकित्सा स्वास्थ्य गोरखपुर डॉक्टर एके चौधरी की अगुवाई में तीन सदस्यीय मंडलीय टीम ने बुधवार को दुदही बाजार के चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। इसमें दो अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित होते पाए गए। इन सेंटरों पर मिले सभी उपकरण कब्जे में लेकर टीम ने थाने को सुपुर्द कर दिया।  दो अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत मिले। जांच के दौरान यहां भी कमियां मिलीं। इस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर कमियों में सुधार किए जाने के साथ ही चेतावनी भी दी गई। 
विज्ञापन


 ज्वांइट डॉयरेक्टर चिकित्सा स्वास्थ्य गोरखपुर डॉक्टर एके चौधरी, मुदित सिंह एवं अजय कुमार चौधरी स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी बुधवार को ब्लॉक से स्टेशन बाजार जाने वाली मार्ग पर मंसूर अंसारी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर  छापेमारी किया।जहां पर संचालक नहीं मिले। जहां से अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर, रंगीन प्रिंटर, लैपटॉप, बैट्री, इंवर्टर, समेत कई उपकरण मिला।जिसके बगल में शाहनवाज आलम के अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी किया गया ।वहां भी कोई व्यक्ति नही मिला और अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर, लैपटॉप, बैट्री, इन्वर्टर, समेत कई उपकरण मिला ।इन सभी सामानों को विशुनपुरा थाने के एसओ गोपाल पांडेय को सुपुर्द कर दिया गया।एसओ ने सभी सामानों पिकअप से थाने ले गए। दो और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी किया गया। यह दोनों अल्ट्रासाउंड रजिस्टर्ड पाए गए। लेकिन कुछ कमियां मिली तो उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। जवाइंट डॉयरेक्टर डॉ एके चौधरी ने बताया कि दो अल्ट्रासाउंड अवैध पाया गया है।जिसके सभी समान थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।इन लोनो अल्ट्रासाउंड का एसीजीएम के कोर्ट में वाद दाख़िल किया जाएगा।यह करवाई जिले के स्वास्थ्य विभाग को करना चाहिए था,जो काम गोरखपुर की टीम पूरी कर रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें