फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चिलुआ के निवर्तमान प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Mon, 29 Jun 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएम के आदेश पर सुकरौली ब्लाॅक के चिलुआ गांव के निवर्तमान प्रधान के वित्तीय व अधिकार सीज कर दिए गए हैं। पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प का काम समय पर पूरा नहीं कराने और सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर का मानदेय नहीं देने के आरोप की पुष्टि हुई है। मामले की अंतिम जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जांच पूरी होने तक सुकरौली के एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चिलुआ गांव की पंचायत सहायक प्रवीना पटेला ने जनता दर्शन में डीएम महेंद्र सिंह तंवर को शिकायती पत्र देकर उन्हें 13 माह से मानदेय और सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर का वर्ष 2024 से अब तक मानदेय नहीं देने समेत पंचायत भव और गांव के प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प के तहत चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं कराने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रेमा देवी को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि 2021 में प्रशासक कार्यकाल में पंचायत भवन मानक के विपरीत था, इसलिए पूरा नहीं कराया। स्कूल के काम में रुकावट का कारण बताया कि निर्माण स्थल पर गांव के लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट कर दी थी। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीओ पंचायत सुकरौली और बीडीओ की जांच आख्या, प्रधान का प्रत्युत्तर और शासनादेशों का परीक्षण करने के बाद डीएम ने पाया कि प्रेमा देवी सौंपे गए दायित्वों के पालन में लगातार असफल रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए निवर्तमान प्रधान प्रेमा देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर मामले की अंतिम जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जांच पूरी होने तक एडीओ पंचायत सुकरौली को प्रशासक नियुक्त किया गया है। डीपीआरओ ने चेताया कि पंचायत भवन, स्कूल कायाकल्प और कर्मचारियों के मानदेय जैसे शासन की प्राथमिकता वाले कामों में लापरवाही पर अब सीधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें