फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: रुपये जमाकर फाइनेंस कंपनी का संचालक गायब, पीड़ितों ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस का किया घेराव

Tue, 11 Oct 2022 09:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

नौरंगिया तिराहा पर दो माह पहले गैर जनपद से आए चार लोगों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खोला। कंपनी से जुड़े लोगों ने आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों को सोलह सौ रुपये प्रति व्यक्ति जमा कराकर दो माह बाद दो लाख 20 हजार रुपये देने का झांसा दिया। रुपये जमा कराने के दूसरे दिन ही 50-50 हजार रुपये देने की बात संचालकों ने की।
 
विज्ञापन
नौरंगिया चौराहा पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस का घेराव करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरंगिया में माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर लोगों का रुपया जमा कराने वाले संचालक फरार हो गया है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की शाम कंपनी के ऑफिस पर पहुंचकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

नौरंगिया तिराहा पर दो माह पहले गैर जनपद से आए चार लोगों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खोला। कंपनी से जुड़े लोगों ने आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों को सोलह सौ रुपये प्रति व्यक्ति जमा कराकर दो माह बाद दो लाख 20 हजार रुपये देने का झांसा दिया। रुपये जमा कराने के दूसरे दिन ही 50-50 हजार रुपये देने की बात संचालकों ने की।

संचालकों की बातों में आकर दो सौ से अधिक लोगों ने रुपये जमा करा दिए, लेकिन किसी के खाते में पैसा नहीं भेजा गया। इसलिए सोमवार की दोपहर बाद लोग कंपनी के ऑफिस पर पहुंचे। वहां मौजूद ऑपरेटर भीड़ देखकर खिसक गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ज्ञांती देवी, सरिता, अंजू, शेषकला, सुंगदी, कलावती, मंजू, विद्यावती, अंगिरा, गुलजार, सुनीता, प्रभा, पूनम, सिंगारी, कमरुद्दीन, शेषनाथ गुप्ता, मुख्तार अंसारी आदि जमाकर्ताओं ने बताया कि सौ रुपये की दर से दो सौ से अधिक लोगों का पैसा कंपनी में जमा कराकर संचालक भाग गए हैं।

इस संबंध में एसएचओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें