फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरब्रिज की राह में रोड़ा बने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी

Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। हाईवे चौराहा सलेमगढ़ में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर एनएचआई ने दुकानदारों की ओर से पटरी पर किए अवैध कब्जे को हटाने के लिए मंगलवार शाम चार बजे ध्वनि विस्तारक यंत्र से अंतिम चेतावनी दी गई। दुकानदार अपनी दुकान एक सप्ताह में स्वयं हटा लें। वरना बुलडोजर से कब्जा हटवाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं दुकानदारों की होगी।
विज्ञापन

चेतावनी के पूर्व हाईवे की पटरी पर अवैध कब्जा कर लकड़ी की गुमटी, बांस की झोपड़ी और कटरैन आदि का दुकान बनाकर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को एनएचएआई ने छह माह पूर्व से अवैध कब्जा हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने दो माह पूर्व स्वयं मौके आकर दुकानदारों अवैध कब्जा स्वयं हटा लेने के निर्देश दिए तो दुकानदारों ने एक माह का समय मांगा। इसके बाद भी कब्जा नहीं हट सका है।
विज्ञापन

टोल मैनेजर ब्रजेश यादव ने बताया कि सलेमगढ़ में अतिक्रमणकारियों को एनएचएआई के मेनटेनेंस विभाग की ओर से अवैध कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें