फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबेरस्थान सीएचसी में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
मारपीट के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल के गेट को बंद कर दिया। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुबेरस्थान सीएचसी में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

कुबेरस्थान। स्थानीय सीएचसी में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज कराने पहुंचे एक मरीज को रेफर करने की बात पर एक व्यक्ति ने हंगामा किया। आरोप है कि उसने अस्पताल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे मारपीट हो गई। वह मरीज को जिला अस्पताल रेफर करने की बात से नाराज था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस को तहरीर सौंप कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कुबेरस्थान पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों के साथ अकारण उलझ गए। इसके बाद उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगा। कर्मचारियों से कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसमें कुछ कर्मचारियों को चोट भी आई। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का आरोप है कि स्थानीय बाजार के एक युवक की तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी। उसके परिजन कुबेरस्थान सीएचसी ले गए थे। इलाज के अभाव में फर्श पर लेटा मरीज छटपटा रहा था। उसका वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बनाने लगा। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों व आरोपी के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मामले का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। एसडीएम पडरौना महात्मा सिंह की जांच में सामने आया कि मारपीट करने वाले व्यक्ति से मरीज और उसके तीमारदारों का कोई संबंध नहीं है। मरीज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में कुबेरस्थान एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में अराजकता फैलाने, राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और राज्य की संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें