तमकुहीराज। गोभी की फसल काटने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन सीएचसी तमकुहीराज ले गए।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी जितेंद्र यादव का खेत गांव के ही मुरत प्रसाद के घर के समीप है। उसमें गोभी की फसल लगी है। बुधवार को गोभी की फसल को किसी ने नष्ट कर दिया। इसकी शिकायत करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुरत प्रसाद के घर के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें एक पक्ष के जितेंद्र यादव (38 ), ममता यादव (34) व मुन्ना कुमार (12) घायल हो गए। तीनों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। संवाद