संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस रामाशीष शर्मा पुत्र सुदामा शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना 14 मई की बताई गई है।
सपही बुजुुर्ग गांव में रामाशीष शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पारिवारिक विवाद में उसके पट्टीदार रमेश शर्मा, नीतू देवी व विकास शर्मा ने लाठी-डंडे से मारपीट मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जाते हुए जानमाल की धमकी देने लगे।
गांव के लोगों ने बीच-बचाव करके उनके परिवार के लोगों को बचाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।