फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। चुनावी रंजिश में नगर पालिका क्षेत्र के तेतरिया में रविवार की देर रात दो पक्षों के युवकों से विवाद हो गया। कहासुनी होते-होते विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इसमें 12 लोग लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के युवकों का शांतिभंग में चालान कर मामले की जांच में जुटी है।
कसया थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी राजू शर्मा, सोनू यादव, भूलू सिंह गांव के ही एक मांगलिक कार्यक्रम में हल्दी के भोजन के बाद टहल रहे थे। वे टहलते हुए तेतरिया के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी बीच महुअवा निवासी सोनू यादव, राजीव शर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

कहासुनी के दौरान ही सोनू यादव ने अपने गांव फोन करके योगेंद्र पटेल, उपेन्द्र पटेल, विष्णु पटेल, अनिल सहित अन्य को बुला लिया। कहासुनी होते-होते विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया। बीच-बचाव करने के लिए गांव के नागेंद्र राव, रामप्रताप राव, मुन्ना सिंह आए। इन लोगों को देखते ही चुनावी विवाद सामने आ गया और मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों तरफ से 12 लोगों को चोट आई हैं।
विज्ञापन

नागेंद्र राव, रामप्रताप राव को काफी गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद सिर में गंभीर चोट के वजह से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय नरायण राय ने बताया कि दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें