तमकुहीराज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बेलही में आपसी विवाद में रविवार की सुबह मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बेलही निवासी बृजेश कुशवाहा और अजय कुशवाहा पड़ोसी हैं। रविवार को बृजेश कुशवाहा की पत्नी सरिता देवी (35) और अजय कुशवाहा की पत्नी उषा देवी (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसमें सरिता व उषा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद