फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटे

Mon, 06 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टीकर चौराहे पर घटना के बाद पीड़ित युवक से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे टीकर चौराहे पर बाइक सवार युवक ने तीन युवकों पर मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




कोटवा के टोला महुलनिया निवासी विशाल कुमार असना से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। टीकर चौराहे पर पहुंचे तो एक ही बाइक पर सवार तीन युवक आए और बाइक को रोक मारपीट करने लगे। इस दौरान जेब में रखे 4800 रुपये भी लूट ले गए। आसपास के लोगों ने एक आरोपी युवक की पहचान की है। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर अहिरौली बाजार एसओ मनोज कुमार वर्मा को बताया। एसआई शिव कुमार शर्मा, कांस्टेबल दिनेश पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इस घटना में शामिल एक आरोपी की पहचान गांववालों ने की है। जबकि घटना में प्रयुक्त बाइक का नंबर भी नोट कर लिया है। युवक व उसके परिजन थाने पहुंचे और एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
बरात में मारपीट के मामले में केस दर्ज
तुर्कपट्टी। छहूं गांव में 26 अप्रैल को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात पांच नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामला सठियांव गांव से आई एक बरात का है।
विज्ञापन

26 अप्रैल की देर रात पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सठियांव के मनोज सिंह के बेटे संदीप की बरात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव में बिंदेश्वरी सिंह के घर आई थी। आरोप है कि देर रात बरात में फरमाइशी गीत को लेकर दूसरे टोले के युवकों से बरातियों की मारपीट हो गई थी। बराती पक्ष के मुनीब सिंह, हरिकेश सिंह, अंगद सिंह समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। तुर्कपट्टी एसओ अनिल सिंह ने बताया कि बराती पक्ष के हरिकेश सिंह की तहरीर पर नायब, सुनील यादव उर्फ चाई, अमजद, सद्दाम, अरमान तथा अज्ञात हमलावरों पर बलवा का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें