अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी प्रीति सिंह ने अपने पट्टीदार पर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को सुबह करीब सात बजे खेत में पानी चलाने को लेकर उसके पट्टीदार महेंद्र सिंह, शम्भू सिंह, गजेन्द्र सिंह और संजीत सिंह उसे और उसकी बहन व भाई को गाली-गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी।