फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, आधे घंटे रही सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, आधे घंटे रही सड़क जाम
विज्ञापन

सेवरही (कुशीनगर)। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सेवरही कस्बे के मुख्य पश्चिमी रेलवे ढाले के पास रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसे लेकर करीब आधा घंटा तक कस्बे में जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग निकले। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। घटना शराब पीने को लेकर बताई जा रही है। हालांकि इस मारपीट में कितने लोग घायल हैं, इसका पता नहीं चला सका। घटनास्थल पर कई जगह खून गिरा मिला।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य पश्चिमी रेलवे ढाले के निकट स्थित देशी शराब भट्टी के पास लेन-देन को लेकर दो पक्षों में सड़क के बीचों बीच जमकर मारपीट हुई। पहले दौर में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिए, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष के एक युवक की जमकर बेल्ट और लाठी-डंडे से पिटाई हुई। आधा घंटा तक सड़क पर यह घटना होती रही, लेकिन आस-पास के लोग सड़क के किनारे खड़े होकर तमाशा देखते रहे। बाद में किसी ने दूरभाष से घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके थोड़ी देर में चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा और डायल 112 की पीआरवी मौके पर आ गई। पुलिस को आते देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग निकले, लेकिन मारपीट के दौरान जमीन पर गिरे खून के धब्बे ही मारपीट के गंभीरता को बता रहे हैं। कुछ लोग रुपये का लेन-देन तो कुछ शराब पीने को लेकर मारपीट होना बता रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंदिरा नगर के रहने वाले पप्पू वर्मा और रकबा दुलमापट्टी निवासी लालबाबू कुशवाहा के बीच विवाद हुआ है। चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा के मुताबिक पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें