खडडा। बाल्टी का पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से लाठी, कुदाल, रॉड से एक दूसरे पर लोगों ने वार किया गया। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। इसमें पांच से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बृजलाल गांव निवासी लक्ष्मण व फागू पटीदार हैं, बाल्टी का पानी दरवाजे पर गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों घरों की महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया। एक पक्ष का युवक कुदाल से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने लगा जबकि बाकी लोगों के हाथ में लाठी, डंडा और लोहे का रॉड था। इसमें महिलाएं भी मारपीट कर रही है। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशील मीडिया पर वॉयरल कर दिया। वॉयरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। लक्ष्मण पक्ष की ओर से छह नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया गया है। घायलों का इलाज तुर्कहा सीएचसी पर कराया गया।