सपहा। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में मंगलवार को छुट्टी होने के कुछ देर बाद कॉलेज गेट के सामने बीच सड़क पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कुछ देर आवागमन भी बाधित रहा।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया की छुट्टी होने के बाद दो छात्रों के गुटों में मारपीट हो गई। कॉलेज की छुट्टी होने के कुछ देर बाद छात्रों के दो गुटों की किसी बात को लेकर बहस और अभद्र भाषा प्रयोग होने लगी और दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। उसके बाद दोनों गुटों के लड़के फरार हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के प्रधानाचार्य अमर बहादुर ने बताया कि कालेज गेट के बाहर मारपीट की जानकारी हुई है। स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दिया हूं। कल उक्त छात्रों को चिन्हित कर कॉलेज प्रशासन की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।