फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट, तीन घायल

Fri, 17 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के नेशनल हाईवे के किनारे संचालित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को डॉक्टर और भर्ती मरीज के तीमारदारों के बीच इलाज में लगे रुपये कम कराने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर संचालित एक निजी अस्पताल में दो दिन पूर्व एक मरीज को भर्ती कराया गया था, जिसका डिस्चार्ज बृहस्पतिवार को किया जाना था।
मरीज को छुट्टी दिलाने पहुंचे तीमारदारों और अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों के बीच रुपये कम कराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट हो गई।
घटना में कई करीब तीन घायल हुए, सभी का इलाज सीएचसी पर कराया गया। एसओ कसया अभिनव मिश्र ने बताया कि मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस गई थी। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें