फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला उर्वरक बिक्री केंद्र

Wed, 20 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कसया एसडीएम ने मंगलवार को क्षेत्र के अमवा स्थित धान क्रय केंद्र और उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। उर्वरक बिक्री केंद्र बंद मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए विभाग से स्पष्टीकरण मांगा। धान क्रय केन्द्र प्रभारी को किसानों के सुविधाओं का ख्याल रखते हुए खरीद के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे एसडीएम पारितोष मिश्र ने धान खरीद और उर्वरक बिक्री केंद्र पहुंचे तो धान की खरीदारी हो रही थी, जबकि उर्वरक बिक्री केंद्र पर ताला लटक हुआ था। उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए विभाग नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। वरिष्ठ विपणन अधिकारी भरत चौहान ने खरीद के बारे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 800 क्वींटल धान की खरीदारी हो चुकी है। इस पर संतोष जताते हुए एसडीएम ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें