फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्राओं ने किया कसया थाने का भ्रमण

Thu, 26 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत बुधवार को कसया थाने का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जूनियर कक्षाओं की बच्चियों ने नागरिक सुरक्षा, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विद्यालय की शिक्षिकाओं कल्पना सिंह और वंदना पांडेय के नेतृत्व में पहुंची छात्राओं ने उत्साहपूर्ण माहौल में थाने का भ्रमण किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 112 आदि के बारे में बताया गया और यह भी समझाया गया कि आपात स्थिति में इन सेवाओं का कैसे उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें