फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाली महिला सफाई कर्मचारी निलंबित

Sat, 30 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी करने वाली महिला सफाई कर्मचारी मंजू को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की। इस मामले में सेवरही के एडीओ पंचायत को जांच करने का आदेश दिया है। महिला सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई कंठीछपरा गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के कंठी छपरा के निवासी अमर गिरि ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर जाली प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप महिला सफाई कर्मचारी पर लगाया था। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा को जांच करने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत प्राथमिक विद्यालय में जाकर अभिलेखों का जांच किए। जांच में पता चला कि क्रमांक संख्या 1 से 52 तक का पेज प्रवेश पंजिका में नहीं है। एडीओ पंचायत की जांच आख्या के आधार पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने महिला सफाई कर्मचारी मंजू देवी को निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत सेवरही इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत मिली थी। एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
आलोक प्रियदर्शी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें