फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज डिस्टिलरी की संपत्ति हुई फ्री होल्ड

Sat, 30 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में स्थित डिस्टिलरी की संपत्ति को प्रशासन ने फ्री होल्ड कर दिया है। चीनी मिल इस संपत्ति को बेचकर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करेगी। इसके चलते किसानों को भुगतान मिलने की उम्मीद बढ़ गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज चीनी मिल से सटे बंद पड़ी डिस्टिलरी को चीनी मिल ने खरीद लिया था। उसे खरीदने के बाद चीनी मिल की हालत बिगड़ गई। एक तरफ मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है तो दूसरी ओर बंद पड़ी डिस्टिलरी के मजदूरों का वेतन बकाया है। प्रशासन चीनी पर लगातार कार्रवाई करता रहा। प्रशासन ने स्क्रैप की नीलामी के लिए वैल्यूएशन तक करा लिया। उसी बीच चीनी मिल ने स्क्रैप की नीलामी को रोकने का आग्रह करते हुए डिस्टिलरी के मजदूरों का वेतन भुगतान करते हुए फैक्ट्री की संपत्ति को फ्री होल्ड करा लिया है और डिस्टिलरी की संपत्ति को बेचकर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने की तैयारी कर रही है।

0000
डिस्टिलरी की संपत्ति को फ्री होल्ड करा लिया गया है। पहले डिस्टिलरी की जो जमीन खेती वाली है, उसे पहले बेचा जाएगा। उसे लेकर तैयारी चल रही है। इस पैसे से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाएगा और निजी स्रोतों से भी पैसे की व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों का भी बकाया भुगतान किया जाएगा। -नरेंद्र वली, महाप्रबंधक (कार्य), कप्तानगंज चीनी मिल
विज्ञापन


0000

डिस्टिलरी की संपत्ति को फ्री होल्ड कर दिया गया है। फैक्ट्री के पास जो खाली पड़ी जमीन है, उसे बेचकर चीनी मिल किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करेगी। चीनी मिल की संपत्ति अभी जब्त है। -व्यास नारायण उमराव, एसडीएम, कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें