फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कस्तूरबा स्कूलों में महिला-पुरुष होमगार्ड तैनात होंगे

Wed, 24 Dec 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीबीटी, आरटीई, कस्तूरबा विद्यालय और निर्माणाधीन विद्यालयों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में डीएम कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में एक महिला और एक पुरुष होमगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बैठक में निपुण भारत अभियान, विद्यालय निरीक्षण, ऑपरेशन कायाकल्प, आधार सीडिंग, आरटीई, कस्तूरबा विद्यालय, मध्यान्ह भोजन योजना सहित निर्माणाधीन माध्यमिक विद्यालयों की विस्तृत जानकारी ली। बीएसए ने डीएम को बताया कि 7,570 छात्र-छात्राओं के खातों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण डीबीटी की धनराशि हस्तांतरित नहीं हो पाई है। इस पर डीएम ने संबंधित बैंकर्स को जरूरी कार्रवाई करने निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान करने के निदेश दिए। डीएम ने कहा कि सभी निजी विद्यालयों में पात्र बच्चों का नामांकन आरटीई से कराए। जिन वजह से आरटीई के आवेदन निरस्त किए जाते हैं, उनकी पूरी जानकारी मीडिया के माध्यम से लाेगों तक पहुंचाएं।
डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक पुरुष एवं एक महिला होमगार्ड की तैनाती करने और सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति पंजिका में समय-समय पर प्रविष्टि करने तथा बैठकों में पंजिका प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें