फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लक्ष्मीपुर महंत में फाल्ट, 72 घंटे से बिजली गुल

Wed, 04 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के लक्ष्मीपुर महंत में फाल्ट के चलते 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद है। गांव में रहने वाले लगभग 2000 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति बंद हाेने से लोेगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी है, लेकिन मंगलवार को भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अमरेश सिंह, आफताब आलम, करीमुल्लाह अंसारी, विकास गोंड़, राहुल ओझा, ध्रुव मिश्रा, मोहन गिरी का कहना है कि तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं है। विभाग के एसडीओ से लेकर जेई तक को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। टंकियों में पानी नहीं है।
मोबाइल चार्ज करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फाजिलनगर के जेई सरताज अली ने बताया फाल्ट को सही करा दिया गया है। जल्द ही सप्लाई गांव में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें