- रामकोला के रामपुर बगहां गांव के साहबगंज टोला की घटना
रामकोला। रामपुर बगहां गांव के साहबगंज टोला में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनका झगड़ा छुड़ाने गए परिजन भी आपस में उलझ गए। उसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हॉकी और रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक बच्चे का पिता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराई है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
गांव के रहने वाले सिराजुद्दीन का उनके पड़ोसी शाहिद से पुराना विवाद चलता है। शुक्रवार रात में बच्चों से झगड़ा हो रहा था। जानकारी होने पर विवाद सुलझाने पहुंचे सिराजुद्दीन के सिर पर शाहिद के परिजनों ने हॉकी व रॉड से वार कर दिया। खून से लथपथ होकर सिराजुद्दीन वहीं गिर पड़े। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिराजुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। घायल सिराजुद्दीन ने बताया कि इलाज के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी।