- पुलिस ने देवरिया के दो लोगों पर दर्ज किया लूट और मारपीट का केस
- दोनों पक्षों में चलता है घरेलू हिंसा का मुकदमा, हाटा थाना क्षेत्र की घटना
पडरौना। कसया से हाटा जाते समय हाइवे पर टेंपो रोक कर दो लोगों ने पिता और बेटी की पिटाई की। इसके बाद पिता के गले का सोने की चेन को लूट लिया। पुलिस ने देवरिया के दो लोगों पर मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा भी चल रहा है।
अहिरौली बाजार के खोट्ठा बडरहरिया गांव की सितारा खातून अपने पिता रमजान के साथ शनिवार को कसया से टेंपो में हाटा जाने के लिए सवार हुई। अभी वह हाटा कोतवाली के भडकुलवा के पास पहुंची थी कि देवरिया जिले के गौरीबाजार के बसंतपुर गांव निवासी सद्दाम हुसैन और ऐनुलहक बाइक से ओवरटेक कर टेंपो को रोक लिए। सितारा और इसके पिता को नीचे उतार पिटाई करने लगे। टेंपो में सवार अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। रमजान के गले से सोने का चेन दोनों खींचकर भाग गए। सितारा खातून की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोेपियों पर मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है। हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।