फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल के छात्रावास से दो छात्र लापता, पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
बाला चौहान।
विज्ञापन
- गश्त करते सिपाहियों को सुबह दिखे थे छात्र, टहलने की बात कह निकल गए
विज्ञापन

- पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, अभिभावकों ने जताया अनहोनी की आशंका

तमकुहीरोड। सेवरही के निजी स्कूल के छात्रावास से दो छात्र रविवार को सुबह लापता हो गए। जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन खलबली मच गई। देर शाम को अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस छात्रावास के वार्डेन व प्रिंसिपल से जानकारी ली। वहीं गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी निवासी उमेश चौहान का 13 वर्षीय बेटा बाला चौहान और विनय चौहान का 12 वर्षीय बेटा आशुतोष चौहान सेवरही नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा 7 के छात्र थे और स्कूल के छात्रावास में रहते थे। दोनों छात्र सुबह छात्रावास से गायब हो गए। इन्हे जाते हुए किसी ने भी नहीं देखा है। छात्रों के गायब होने की जानकारी होने के बाद स्कूल प्रशासन पूरे दिन परेशान रहा। छात्रों की तलाश घर और रिश्तेदारों के घरों में की गई। पर, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अभिभावकों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पता चला कि दोनों छात्र सुबह रेलवे स्टेशन पर गश्त करने वाले सिपाहियों को दिखे थे। सिपाहियों ने जब छात्रों से पूछा तो टहलने की बात कह चल दिए। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें