फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राशन दुकान चयन के विरुद्ध आमरण अनशन

Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय ब्लॉक के अडरौना गांव में राशन वितरण की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर बुधवार से ही आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि खुले में कोटेदार का चयन किया जाए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर कप्तानगंज एसडीएम तथा नायब तहसीलदार रात में ही पहुंचे और अनशन पर बैठे लोगों से बात की, पर वे नहीं माने। दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। इसी बीच एक महिला और एक पुरुष की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें सरकारी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इस गांव में कोटे की दुकान को लेकर खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए गांव के पंचायत भवन पर ग्रामीण पुरुष और महिलाओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। अडरौना गांव निवासी विजय मद्धेशिया, राजेश यादव, दशरथ, हरिहर, ओम प्रकाश, रामनरेश ने कहा कि चार समूह गांव में चलते हैं।
विज्ञापन

चार बैठकों से यही प्रक्रिया चली आ रही थी। बीच में ब्लॉक से आए खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की मिली भगत से गांव प्रधान की रिश्तेदार को नई दुकान चयन करने की प्रक्रिया शुरू की और उसी का चयन भी कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तीन समूह और भी है। खुली बैठक करके जनता की राय लेकर कोटे की दुकान चयन की जाए। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें