खड्। आईपीएल फाउंडेशन की तरफ से संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत यूनिट परिसर में रविवार को किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसान और अमृत इंटर्न को गन्ना खेती से जुड़ी व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई।
गन्ना अनुसंधान केन्द्र सेवरही के वैज्ञानिक डॉ. वाईपी भारती ने गन्ना की उन्नत बुआई विधि, बीज चयन, रोग नियंत्रण, उत्पादन वृद्धि के उपाय और खेत स्तर पर अपनाई जाने वाली नई तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। इंटर्न और किसानों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने प्रश्न भी रखे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यावहारिक तरीके से समाधान किया।
इस दौरान आईपीएल यूनिट हेड एनपी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार, डॉ. केपी सिंह, अभय त्रिपाठी, शेर बहादुर सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।