फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिल को ताजा और साफ गन्ना दें किसान

Fri, 05 Dec 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाई गई है। 18 नवंबर तक मिल प्रबंधन ने कुल 8122 किसानों के खातों में 13.98 लाख रुपये भेज दिए हैं। यह जानकारी चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल सिंह ने बकनहा गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को दी। उन्होंने कहा कि समय से गन्ना मूल्य भुगतान करना मिल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही किसानों से ताजा और साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन

गन्ना संस्थान के पूर्व सहायक निदेशक एवं गन्ना विशेषज्ञ ओम प्रकाश गुप्ता ने किसानों को तकनीकी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि शरदकालीन गन्ने की बुआई के लिए वर्तमान तापमान अनुकूल है, इसलिए किसान तेजी से बुवाई कार्य शुरू करें। कार्यक्रम में किसान घनश्याम कुशवाहा ने अपने खेत का गन्ना दिखाते हुए बताया कि उसका गन्ना सूख रहा है। किसान राकेश गुप्ता, राजकुमार, अमन गुप्ता (प्रशांत), आत्मा, उमेश गुप्ता, अमरनाथ यादव, रामऊघर, रामप्रवेश गुप्ता, सुनील कुशवाहा, जंतु कुशवाहा और श्रीराम आदि ने गन्ना समय से उठवाने की मांग की। किसानों का कहना था कि देर से उठान होने पर नुकसान बढ़ जाता है, इसलिए चीनी मिल इस पर विशेष ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें