फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने सड़क किया जाम

Wed, 27 Dec 2017 12:14 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सड़क पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। कुश्‍ाीनगर के रामकोला क्षेत्र के पगार गांव के मिश्रौली चौराहे पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष गुलबदन यादव की अगुवाई में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं की तीन मांगें थीं। इन लोगों ने कुछ देर के लिए मिश्रौली चौराहे पर कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग को जाम भी रखा। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर सड़क जाम और धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पगार गांव के लेखपाल को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए, पगार गांव में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराया जाए और गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। धरनारत कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गांव के लेखपाल ने लगभग गांव के 20 लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से 122बी की कार्रवाई की है।

नाराज लोगों ने मिश्रौली चौराहे पर कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग को जाम भी रखा। करीब एक घंटा के सड़क जाम के बाद कप्तानगंज तहसीलदार अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। धरना और सड़क जाम के दौरान अब्दुल कुद्दूस, उदयभान यादव, ओमप्रकाश, हरिलाल, पारस चौहान, राकेश आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें