फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने से किसानों का प्रदर्शन

Thu, 17 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र से होकर गुजरी कोटवा माइनर के पास खड़े होकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने कहा कि माइनर की समय पर साफ-सफाई नहीं होने से हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंंच पा रहा है, जिससे किसानों को धान और गन्ना के अलावा अन्य फसलों की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि कोटवा माइनर से क्षेत्र के चखनी, गोसाईपट्टी, कोटवा, भूलिया, बहादुरपुर आदि गांव की तरफ से तरफ जाने वाली नहरों में पानी आपूर्ति होती है। लेकिन इसकी समय पर साफ-सफाई नहीं होने से हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। माइनर और नहरों में पर्याप्त पानी नही आने से क्षेत्र के श्यामपट्टी, मुन्नीपट्टी, माधोपुर बुजुर्ग, गोड़इता श्रीराम, लतवा मुरलीधर, लतवा जीत, छपरा अहिरौली, कोटवा गुलाब राय, सरया आदि गांव के किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

इस दौरान तुफानी कुशवाहा, मनोज बैठा, गजेंद्र कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, कामेश्वर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें