किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से निपटाएं : सांसद
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बसंतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सांसद ने चौपाल लगाकर किसानों और लोगों की शिकायतें सुनी। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास कर रही है। फसलों का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। किसान बिल किसानों के हित में है। उन्होंने चौपाल में किसान सम्मान निधि, नि:शुल्क शौचालय, नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास आदि व्यवस्थाओं की जानकारी दी। चौपाल को डॉ. निलेश मिश्र, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान वैद्यनाथ तिवारी, संतोष तिवारी, शांतिश शाही, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, सदर एसडीएम रामकेश यादव, जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।