देर शाम एसडीएम ने की बैठक, रवजटिया में 76 एकड़ में बनेगा बहुद्देशीय हब
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। तमकुही क्षेत्र के रजवटिया में प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के निर्माण को लेकर शुक्रवार की देर शाम एसडीएम ने बैठक की। इसमें बताया गया कि यह हब नेशनल हाईवे के दक्षिण तरफ करीब 76 एकड़ में बनेगा। उन्होंने किसानों से जमीन अधिग्रहण को लेकर वार्ता की। किसानों के समक्ष सर्किल रेट से दोगुना मूल्य देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। वे चौगुना रेट की मांग कर रहे थे। इस वजह से बैठक बेनतीजा रही।
यह बैठक शाम को पांच बजे से तहसील सभागार में शुरू हुई। तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद्र की अध्यक्षता में में हुई बैठक में किसान विजय सिंह, संजय सिंह, मदन प्रसाद, शिवजी कुशवाहा सहित कई किसान मौजूद थे।
एसडीएम ने बताया कि किसानों से वार्ता की गई है। किसानों से जमीन के सर्किल रेट से दोगुना देने की बात कही गई, लेकिन अभी किसान संतुष्ट नहीं हैं। वे सर्किल रेट से चौगुना मांग रहे हैं। आगे फिर वार्ता होगी।