फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग, किसानों का बेमियादी धरना

Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील के कई गांवों से होकर गुजरने वाली एनएच 727बी सड़क निर्माण में अधिग्रहित भूमि का प्रशासन की तरफ से उचित मुआवजा नहीं दिए जाने का आरोप लगाकर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के साथ किसानों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेताया कि सड़क निर्माण में आने वाली जमीन का जब तक प्रशासन सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा नहीं देता है, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

रामकोला चट्टी में धरना दे रहे किसानों ने आरोप लगाया कि एनएच 727बी के अंतर्गत जिन किसानों की भूमि सड़क में आ रही है, प्रशासन उन्हें उचित मुआवजा नहीं दे रहा है। मुआवजे के नाम पर प्रशासन केवल खानापूरी कर रहा है। वहीं कुछ किसानों को मुआवजा के रूप में एक हजार, पांच सौ व तीन सौ रुपये तक भेजे गए हैं। इससे किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। वहीं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को लेकर एसडीएम, एडीएम, डीएम तक से बातचीत हुई है, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
इस दौरान पूर्व प्रधान डूभ्भा, डॉ. प्रभु गुप्ता, पूर्व प्रधान रामध्यान यादव, ग्राम प्रधान राजेश यादव, सर्वेन्द्र कुमार उर्फ टोनी, हरिकेश सिंह, रामप्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें