फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्री अन्न एवं तिलहन फसलों के उत्पादन से बढ़ेगा किसानों की आय

Wed, 09 Oct 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत सभागार परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग की तरफ से मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। किसानों को मोटे अनाज और तिलहन की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए सरकार की तरफ से तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। मोटे अनाज और तिलहन की खेती के अलावा सहफसली खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन योजनाओं का किसानों को लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम को रामवृक्ष गिरी, नीरज सिंह उर्फ बिट्टू आदि ने संबोधित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसकेबबाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अशोक राय, डॉ. शमशेर सिंह और विषय वस्तु विशेषज्ञ रिद्धी वर्मा ने किसानों को श्रीअन्न एवं तिलहनी फसलों की खेती के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम को ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. केपी सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, लकी तिवारी, जमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र राव, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें