फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लंबित परियोजनाओं को पूरा कराने की हिदायत

Wed, 09 Oct 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की हिदायत दी। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मनरेगा के तहत ब्लॉकवार मानव दिवस सृजन, 100 दिन रोजगार के बारे में जानकारी ली। हाटा, फाजिलनगर, नेबुआ नौरंगिया में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर बीडीओ पर नाराजगी जताई। आवास योजना के तहत लाभार्थी के खाते में धनराशि अंतरित होने पर निर्माण कार्य पूरा कराने काे कहा। इसके लिए पंचायत सहायक व्यक्तिगत तौर पर लाभार्थियों को प्रोत्साहित करें।
ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा में 19 पैरामीटर के तहत संतृप्त तथा असंतृप्त विद्यालयों की जानकारी ली। डीएम ने संतृप्त विद्यालयों में फ्लोर टाइलिंग, दिव्यांग शौचालय, शुद्ध व सुरक्षित पेयजल, फर्नीचर डेस्क, विद्युत संयोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चहारदीवारी और स्कूल के क्षेत्रफल के अनुरूप एल्यूमिनियम सीट या तारों की फेंसिंग कराने काे कहा।
विज्ञापन

डीएम ने स्वयं सहायता समूह, पराली प्रबंधन, ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, लर्निंग लैब विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन का रखरखाव, पशु आश्रय स्थलों पर ठंड से बचने की व्यवस्था करने, अधूरे पड़े आंगनवाडी केंद्रों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने, जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय पर निवास करने और दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के लंबित आवेदनों का निस्तारण एवं ई-केवाईसी कराने के लिए निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, डीडी कल्पना मिश्रा, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, डीआईओएस रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें