फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 18 Mar 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुही क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग व राजस्व विभगा ने संयुक्त रूप से शिविर लगाया। इसमें गांव के तीन दर्जन से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अपने-अपने प्रपत्र जमा किए।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) मदन गोपाल गौतम ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांवों में शिविरों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो अभी तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे जल्द अपना नाम दर्ज कराएं। ताकि वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण नहीं होगा वे सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।

इस दौरान विजय श्रीवास्तव, मोतीचंद यादव, राजबहादुर गुप्ता, जबई गुप्ता, भूटला देवी बलराज यादव, राजेश मिश्र, गोलू मिश्र, राममिलन गुप्ता, देवकी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें