फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

Wed, 15 Jul 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों के गोदामों पर यूरिया की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। लालाछपरा, खोटही, पगार, फुलवरिया व तरकुलवा आदि गांवों के किसानों का कहना है कि धान की फसल में यूरिया की जरूरत है लेकिन गोदामों पर उपलब्ध नहीं है। रामेश्वर कुशवाहा, धीरेंद्र शर्मा, राम बहाल कुशवाहा, नसिरुद्दीन, महेंद्र सिंह, धरीक्षन राजभर, रामप्रसाद मौर्य आदि आदि किसानों ने कहा कि साधन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं रहती है। साधन सहकारी समिति खोटही के सचिव सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यूरिया की उपलब्धता के हिसाब से किसानों में वितरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें