तमकुहीरोड। सेवरही में मंगलवार को अटेवा की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
संगठन के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ न देकर उनके साथ अन्याय कर रही है। इससे उन्हें अवकाश प्राप्त करने के तमाम तरह की कठिनाइयों से गुजरना होगा। सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों को एक लंबे व निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। बैठक को अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, डाॅ. सुनील कुमार वर्मा, सुनील पाल, उपेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश शर्मा, नंदलाल यादव, संतोष बरनवाल, दिनेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र राजभर आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान जितेंद्र गौड़, अखिलेश साह, विजय सिंह, पंकज गौड़, एहसान अली, जवाहर राम, कमलेश यादव, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।