फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडी में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, किसानों-व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान और व्यापारी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। नगर के पडरौना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी में शनिवार की सुबह पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने को लेकर किसान और व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मंडी गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका का कहना है कि जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी परिसर में एक युवक नगरपालिका का स्टैंड रसीद लेकर पहुंच गया। यहां अपने साधन से मंडी में सामान बेचने आए किसानों से वाहन पार्किंग के नाम 25 रुपये की रसीद काटने लगा। जिसपर किसान और व्यापारी नाराज होकर उसका विरोध करने लगे। दुकानदार और किसानों ने मंडी के गेट पर आक्रोश जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इनका आरोप था कि इसके पहले कभी मंडी में किसानों के वाहन से पार्किंग के नाम पर वसूली नहीं की गई। नगरपालिका की रसीद देकर पार्किग के नाम अवैध वसूली किया जा रहा है। उन लोगों का यह भी आरोप था कि पैसे नहीं दिए जाने पर एक होमगार्ड के द्वारा वसूली की जा रही है। वहीं मंडी इंस्पेक्टर मुकेश जायसवाल ने कहा कि मंडी परिसर में किसानों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन

नगरपालिका ने यदि पार्किंग का टेंडर किया है तो वह पार्किंग स्थल पर ही वसूली कर सकती है। मंडी परिसर में कोई शुल्क नहीं वसूल सकते हैं। इस संबंध में नगरपालिका ईओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि पता करवा रही हूं। इस तरह का कोई टेंडर नहीं हुआ है। यदि कोई गया है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें