फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक में डूबने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 03 Jun 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। ग्राम साहपुर के नागू प्रसाद (65) की मंगलवार को गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि नागू प्रसाद मंगलवार सुबह गंडक नदी के उस पार स्थित विंध्याचलपुर दियारा क्षेत्र में खेती देखने गए थे। दोपहर बाद घर लौटते समय वह नदी की छोटी धारा को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बहकर डूबने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में उन्हें सीएचसी सिसवा/सुरकाह ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गंडक नदी में बुजुर्ग डूब गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें