अमन-चैन की मांगी गई दुआ, मस्जिदों के पास तैनात रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज पढ़ी गई। रोजेदारों ने परिवार व वतन की खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनाती रही। शहर के जामा मस्जिद, छावनी के मदीना मस्जिद, नौका टोला और मुगलपुरा सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र की मस्जिदों में रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। अलविदा को लेकर सेवरही पुलिस मुस्तैद रही।
सेवरही क्षेत्र के तुलसीनगर, तुर्कवलिया, पुरानी बाजार, जानकीनगर, पकड़ियार पूरबपट्टी, अवदान टोला, सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदीया, पिपरा मुस्तकि़ल अगरवा आदि गांवों के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कारी जिकरुल्लाह, शब्बीर अली शम्सी, महताब आलम, इकबाल अहमद अमजदी, शाकिर अली, सफदर हुसैन खान, जाकिर हुसैन, मुश्ताक अहमद आदि रोजेदार मौजूद रहे।
पिपराघाट संवाद के अनुसार पिरोजहां, मिश्रौली, कोटवा, पारसा उर्फ़ सिरसिया, भावपुर, जवही नरेंद्र, भगवानपुर, भुलिया बाजार, सिसवा नाहर, घाघवा जगदीश, जगदीशपुर, जयपुर, राजपुर खास, राजपुर बगहां, टिकुलिया, दुबौली आदि गांवों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
...
ड्रोन कैमरे से पुलिस करेगी निगरानी
ईद के त्योहार को देखते हुए जिले की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख ईदगाहों पर स्थानीय पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पीएससी के जवानों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। पडरौना, कसया, हाटा समेत अन्य शहरों में ड्रोन कैमरे से पुलिस निगरानी करेगी। इसके अलावा गोरखपुर से 100 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। इसमें इंस्पेक्टर के अलावा एसआई और कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी, एसपी और संबंधित क्षेत्राधिकारी ईद के दिन जगह-जगह भ्रमण कर हालात का जायजा लेंगे।