फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में शामिल होने गए थे परिजन, चोर उठा ले गए सामान

Sun, 11 Feb 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। दोपहर में सामूहिक विवाह समारोह में परिवार के लोग शामिल होने गए थे। घर का ताला खोलकर चोर गहने चुरा ले गए। महिलाएं लौटीं तो घर का हाल देखकर रोने लगीं। कमरे में रखा सामान बिखरा था। तीन बाक्स का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने चोरी हो गए थे। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस और डॉयल 112 ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के असोगवा गांव निवासी विशाल सिंह फाजिलनगर-बड़हरा मार्ग पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को बड़हरा शिव मंदिर पर सामूहिक विवाह था। परिवार की महिलाएं विवाह देखने गई थीं। दोपहर 2 बजे के करीब चार पहिया वाहन से कुछ लोग मकान के पास पहुंचे और मास्टर चाबी से मेन दरवाजे का ताला खोलकर अंदर दाखिल हो गए। अंदर कमरे में रखे तीन बॉक्स का ताला तोड़कर विशाल की बहन सुप्रिया के शादी के लिए हार, पायल, तीन अंगूठी, कान की दो बाली, तीन नथुनी समेत पांच लाख के जेवर उठा ले गए। आसपास के लोगों ने ताला खोलकर अंदर जाते चोरों को देखा, लेकिन लोग समझे कि कोई रिश्तेदार होगा। एसओ राकेश रोशन ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें