फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारी बनकर जालसाज ने ट्रक चालक से 14 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। हिमाचल प्रदेश के गांवरोड डाकघर, पंजाहड़ा निवासी विनोद कुमार निजी ट्रक से ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पंजाब से फल की खेप लेकर बिहार के पूर्णिया के लिए निकले। 6 फरवरी को तमकुहीराज बार्डर पहुंचे। चाय पीने के बाद कुछ दूर निकले तो एक व्यक्ति ने व्यापारी बन कर फ़ोन किया। बिहार का टैक्स जमा करने के लिए 14 हजार रुपये मांगा। ठग ने रुपये बिहार के गोपालगंज पहुंचने पर नकद रुपये वापस करने की बात कही। उस पर विश्वास कर दो बार में 14 हजार रुपये भेज दिए। पीड़ित के गोपालगंज पहुंचने के बाद जब रुपये वापस करने के लिए फोन किया तो जालसाज अनाप सनाप बोलने लगा। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
जालसाज ने एटीएम बदलकर 22,900 निकाला
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया दलजित कुंवरा गांव निवासी निकिता सिंह का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 22900 रुपये निकाल लिया। पुलिस इस मामले में निकिता सिंह की तहरीर पर जालसाज पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें