फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घरवालों का दावा- परीक्षा के दबाव के कारण छात्रा ने की है आत्महत्या

Sun, 02 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में शनिवार की देर शाम को नौवीं की छात्रा का शव फांसी से लटका मिला। मामले में घरवालों का दावा है कि पढ़ाई के दबाव में उसने इस तरह का कदम उठाया है। रविवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोनवल गांव में नौवीं की छात्रा शिल्पी मद्धेशिया का शव फांसी से लटकता मिला। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए। इधर, मृतका के घरवालों ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर परीक्षा और पढ़ाई के दबाव के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। चौकी प्रभारी प्रियांशु राय ने बताया कि घरवाले प्रथम दृष्टया पढ़ाई के दबाव में आत्महत्या करने की बात बोल रहे है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें